शादी के 17 साल बाद एक्टर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा तलाक ले सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों रजामंदी से अलग हो रहे हैं। वैसे इससे पहले भी दोनों के अलग होने की खबरें आ चुकी हैं। तलाक की खबरों को क्यों मिली हवा... - मीडिया में आ रही की खबरों के मुताबिक, मलाइका खान फैमिली के बांद्रा हाउस से हाल में ही मूव कर चुकी हैं। - वे खार के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई हैं। उनके साथ उनका 14 साल का बेटा अरहान भी है। - यह वही अपार्टमेंट है जहां मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा के इन-लॉज रहते हैं। - मलाइका-अरबाज के साथ सोनी टीवी पर आने वाले रियलटी शो 'पावर कपल' को होस्ट कर रही थीं। - 12 दिसंबर को शुरू हुए शो के शुरुआती हफ्तों में दोनों साथ नजर आए। 26 दिसंबर के बाद के शो में मलाइका नजर नहीं आ रही हैं। - वहीं, सेट से जुड़े सोर्स ने एक मीडिया हाउस को बताया, ''शो की शुरुआत हुई तब से दोनों अपने लिए अलग-अलग रूम की मांग करते रहे। वे सेट पर एक दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे। ब्रेक के वक्त भी दोनों अपने-अपने रूम में रहते थे और कम ही साथ देखे जाते थे।'' - इस बारे में मलाइका ने मीडिया को कहा कि वो शो की फुलटाइम होस्ट नहीं हैं। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक वो कभी-कभी ही नजर आएंगी। - मलाइका के मैनेजर ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। ब्रिटिश बिजनेसमैन से अफेयर की खबरें - मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइक एक ब्रिटिश बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। - 2014 से उनका नाम अर्जुन कपूर के साथ भी जोड़ा गया। हालांकि मलाइका ने इससे इंकार किया था। अरबाज-मलाइका की लव स्टोरी - 1993 में 'मिस्टर कॉफी' के ऐड शूट के लिए मलाइका-अरबाज को साथ में साइन किया गया था। - इस ऐड के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। इसके बाद दोनों कुछ एल्बम में भी साथ नजर आए। - लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने 1998 में शादी कर ली। दोनों का एक बेटा अरहान है। - दोनों पहले कह चुके हैं कि एक-दूसरे से शादी करना इनकी जिंदगी का सबसे यादगार पल है। - एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने कहा था कि वो बेटे अरहान, अरबाज और बहन अमृता से मरते दम तक प्यार करेंगी। - मलाइका अरबाज से 6 साल छोटी हैं। अरबाज का करियर - 4 अगस्त, 1967 को जन्में अरबाज ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म 'दरार' से की थी। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट विलेन अवॉर्ड मिला था। - भाई सलमान के 'प्यार किया तो डरना क्या', 'गर्व', 'कयामत', 'हलचल', 'मालामाल वीकली', 'भागम भाग', 'फैशन', 'दबंग', 'दबंग-2' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। - अरबाज अब एक्टिंग से ज्यादा डायरेक्शन पर फोकस कर रहे हैं। उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म 'दबंग 2' है। मलाइका का करियर -बतौर मॉडल करियर की शुरुआत करने वाली मलाइका 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल से’ के सॉन्ग ‘छैया छैया’ से फेमस हुईं। - उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स और कैमियो रोल्स किए। - कई डांस रियलटी शो में बतौर जज भी आ चुकी हैं।