एक टीवी चैनल पर उसके कॉमेडी शो में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम का मजाक उड़ाने के मामले में 9 लोगों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज हुआ है। यह प्रोग्राम 27 दिसंबर को टेलिकॉस्ट किया गया था। क्या आरोप लगे? - डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों का आरोप है कि जश्न-ए- आज़ादी के कॉमेडी एक्ट में एमएसजी-टू के एक सीन के साथ छेड़छाड़ की गई। - इसमें गुरमीत राम रहीम के गेटअप में कलाकारों को शराब परोसते और लड़कियों के साथ अश्लील डांस करते दिखाया गया। किन कलाकारों पर केस दर्ज हुआ? - कीकू शारदा (पलक), सुनील ग्रोवर (गुत्थी), असगर अली (दादी), राजीव ठाकुर, पूजा बनर्जी, मुन्ना राय, गौतम गुलाटी, सना खान समेत 9 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। - बता दें कि कॉमेडी नाइट विथ कपिल शो में कीकू शारदा पलक का, सुनील ग्रोवर गुत्थी का और असगर अली दादी का रोल करते हैं। किसने की शिकायत? - डेरा समर्थक उदय सिंह ने शुक्रवार को इन कलाकारों के खिलाफ कैथल में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है? - इस मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर ईश्वर के मुताबिक , चैनल सहित सहित नौ लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।