65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में श्रीदेवी को मरणोपरांत फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। वहीं, राजकुमार राव की 'न्यूटन' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। इसी में अभिनय के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवॉर्ड दिया गया है। बाहुबली द कन्क्लूजन एक्शन डायरेक्शन और पॉपुलैरिटी के मामले में सर्वश्रेष्ठ रही। वहीं, विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली में पुरस्कारों का एलान करते हुए यह जानकारी कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने दी। टन पिछले साल 22 सितंबर को रिलीज हुई थी। राजकुमार राव इसमें लीड रोल में थे। इसके डायरेक्टर अमित मासुरकर हैं। - फिल्म की कहानी एक सरकारी क्लर्क के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्वतंत्र और ठीक तरह से नक्सल प्रभावित इलाकों में चुनाव करवाने की भरपूर कोशिश करता है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, रघुबीर यादव, अंजलि पाटिल, दानिश हुसैन और संजय मिश्रा अहम भूमिकाओं में नजर आए। - फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए एंट्री भी मिली थी। कमेटी ने ‘न्यूटन’ को 26 एंट्रीज में से सर्वसम्मति से चुना था।