कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो के साथ-साथ अगली फिल्म फिरंग को भी समय दे रहे हैं। वे इस समय पंजाब में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान सर्दी का आलम क्या है यह उनकी फोटो को देखकर समझा जा सकता है, जिसे कपिल शर्मा ने टि्वटर पर शेयर किया है। इसमें वे सुबह शूटिंग से अपनी कार से लौट रहे हैं और कोहरा जबर्दस्त है। फिल्म के लिए चेंज किया लुक... - कपिल ने एक वीडियो भी शेयर किया है। - उन्होंने लिखा है कि 5 प्रतिशत विजिबिलिटी के बीच उनकी गाड़ी चल रही है। सब कुछ भगवान भरोसे है। - फिल्म के लिए कपिल ने अपने लुक में भी बदलाव किया है। - वे लगातार फ़िल्म की तैयारी की जानकारी शेयर कर रहे हैं। - पहले ही उन्होंने एक्सरसाइज़ की फोटो भी शेयर की थी। - कपिल कार की फोटो पोस्ट कर बता रहे हैं कि कोहरा कितना है।